फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCB ने 2.8 किलो अफीम समेत दो तस्कर पकड़े, चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 27 Aug 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दो ड्रग तस्करों को दो किलो आठ सौ ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया और उन्होंने कई बड़े खुलासे किए। सेक्टर 17 बस स्टैंड से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पकड़े गए तस्करों की पहचान मध्यप्रदेश के जिला मंदसौर के गांव लडूना निवासी सलामू (40) और शरीफ (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एनसीबी सुपरिंटेंडेंट कुलदीप सिंह ने बताया कि उनको खुफिया जानकारी मिली थी कि दो व्यक्ति बस से नशीले पदार्थ के साथ चंडीगढ़ आ रहे है। इसके बाद शनिवार सुबह ही एनसीबी टीम ने आईएसबीटी सेक्टर 17 में ट्रैप लगाया। जैसे ही दोनों आरोपी बस से उतरे दोनों को एनसीबी ने दबोच लिया। दोनों की जब तलाशी ली गई तो उनसे 2.8 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपियों से पकड़ी गई तस्करी की मार्केट में 3 लाख रुपये कीमत है।

पैंट के अंदर बना रखी थी स्पेशल चोर जेब
एनसीबी ने बताया कि तस्करों ने मादक पदार्र्थों की तस्करी के लिए एक स्पेशल चोर जेब बनवा रखी थी।  जींस की पैंट के अंदर की तरफ एक जेब के भीतर ही एक और जेब थी, जिसमें उन्होंने अफीम छिपा रखी थी।
विज्ञापन


चंडीगढ़, करनाल व अंबाला में देनी थी सप्लाई
एनसीबी का कहना है कि दोनों तस्कर मध्यप्रदेश से अफीम लेकर सीधे सप्लाई करने चंडीगढ़ पहुंचे थे। चंडीगढ़ में डिलीवरी के बाद आरोपियों को अंबाला और सबसे अंक में करनाल में अफीम की सप्लाई देनी थी।

एक माह में पांचवां मामला पकड़ा
एनसीबी ने पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी पिछले चार महीने से नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। बताया कि आरोपी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में मुख्य रूप से  अफीम की तस्करी करते है। एनसीबी की एक महीने के अंदर ये पांचवीं बार मादक पदार्थों व तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें