फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCB ने ड्रग तस्करी के चारों आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 17 May 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ड्रग तस्करी - फोटो : demo
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के हत्थे चढ़े चार ड्रग तस्करों को पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोबारा डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दो दिन के रिमांड में एनसीबी चारों आरोपियों को कुल्लू और दिल्ली लेकर गई थी। जहां एनसीबी ने उनके घरों में तलाशी ली। एनसीबी चंडीगढ़ जोन के डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि जांच में किसी तरह के और मादक पदार्थ बरामद नहीं हुए हैं। एनसीबी ने वहां उनकी संपत्ति की भी जांच की है।
विज्ञापन


यह है मामला
पिछले शुक्रवार को सुबह तड़के चार बजे एनसीबी ने दिल्ली-अंबाला हाईवे पर दप्पर टोल प्लाजा के पास बुद्धि सिंह, गंगा सिंह, भूपिंदर सिंह और यशपाल को गिरफ्तार किया था। एनीसीबी ने चारों से तीन किलो से अधिक चरस बरामद की थी। चारों आरोपी हिमाचल के रहने वाले हैं। यशपाल वोल्वो बस का ड्राइवर है। बुद्धि सिंह और गंगा सिंह एक बस में थे। जबकि उनका तीसरा साथी भूपिंदर सिंह यशपाल की बस में बैठा था। एनसीबी ने खुफिया सूचना के आधार पर शुक्रवार को सुबह करीब चार बजे दप्पर टोल प्लाजा के पास ट्रैप लगाया और जैसे ही बसें टोल पर रुकीं, आरोपियों को दबोच लिया गया।

बुद्धि सिंह और गंगा सिंह को हिरासत में लेकर जब तलाशी ली गई तो बुद्धि सिंह के बैग से सवा किलोग्राम चरस बरामद हुई। बाकी चरस यशपाल की बस की लगेज स्टोरेज से बरामद हुई थी। आरोपी कुल्लू के भुंतर से चरस एक हजार से 1500 रुपये प्रति दस ग्राम के हिसाब से खरीदते थे। जिसे दिल्ली में 3 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के हिसाब से बेचते थे। चरस के खरीदारों में ज्यादातर कॉलेज के छात्र हैं। एनसीबी का कहना है कि आरोपी कई वर्षों से चरस की तस्करी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें