फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder in Amritsar: शराबी बेटे ने सरिया मार-मार कर ली मां-बाप की जान, इस बात से था नाराज

Thu, 09 Nov 2023 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मजीठा के गांव पंधेर में गुरमीत सिंह अपनी पत्नी कुलविंदर कौर, बेटे प्रितपाल सिंह और उसके परिवार के साथ रहता था। आरोपी प्रितपाल सिंह करीब साल-सवा साल पहले दुबई से लौटा था। बुधवार रात उनके पड़ोस में शादी थी। प्रितपाल वहां से शराब पीकर देर रात घर लौटा।
विज्ञापन
मारा गया दंपती - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के मजीठा थानाक्षेत्र के गांव पंधेर कलां में बुधवार रात एक शराबी ने सरिया से वार कर अपने माता-पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। हमले में जख्मी दंपती को मजीठा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मजीठा थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी को काबू करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Pathankot: बच्चों से भरी स्कूल बस खड्डे में गिरी, चालक की लापरवाही और ओवरटेकिंग के कारण हादसा
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मजीठा के गांव पंधेर में गुरमीत सिंह अपनी पत्नी कुलविंदर कौर, बेटे प्रितपाल सिंह और उसके परिवार के साथ रहता था। आरोपी प्रितपाल सिंह करीब साल-सवा साल पहले दुबई से लौटा था। बुधवार रात उनके पड़ोस में शादी थी। प्रितपाल वहां से शराब पीकर देर रात घर लौटा। बेटे को नशे में देख गुरमीत सिंह ने उसे समझाने की कोशिश की और शराब न पीने की सलाह दी।
विज्ञापन


इससे गुस्साए प्रितपाल सिंह ने वहीं पास पड़े लोहे के सरिए से अपने पिता के सिर पर वार करने शुरू कर दिए। आरोपी ने पास में ही बेड पर लेटी अपनी मां के चेहरे पर भी कई वार किए। इस हमले से दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत ही मजीठा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां गुरुवार की तड़के दोनों की मौत हो गई। मजीठा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें