फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में दिव्यांग मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, घर में महिला तो खेत में मिली बेटे की लाश

Wed, 06 Jan 2021 05:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
मृतक मां-बेटे की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर के लोहियां के गांव अलीवाल में मंगलवार रात दिव्यांग मां-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मां करतारी बोल नहीं सकती थी और बेटा मंगत राम चलने में असमर्थ था। मां का शव घर में पड़ा हुआ था। वहीं बेटे का शव कुछ ही दूर खेत से बरामद हुआ। एसपी (देहात) मनप्रीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि आसपास के कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। आशंका है कि इस दोहरे हत्याकांड को किसी जानकार ने अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि दिव्यांग मां-बेटा मंगलवार शाम से ही नजर नहीं आ रहे थे। बुधवार सुबह किसी ने बताया कि उनके घर का ताला टूटा है। इसके बाद गांव के लोग वहां पहुंचे। अंदर गए तो महिला का शव चारपाई पर पड़ा था। शव के ऊपर रजाई डली थी। उसका सिर बुरी तरह से कुचला गया था। 

इसके बाद ग्रामीणों ने बेटे की तलाश शुरू की। मंगत राम का शव महिमावाल के नजदीक खेत में मिला। जानकारी के अनुसार दोनों मां-बेटा मांगकर गुजारा करते थे। मंगत राम गांव के ही एक व्यक्ति की बकरियां चराता था। मां करतारी गांव के पास के इलाकों में जाकर भीख मांगती थी।  एसपी डी मनप्रीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें