फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा: पार्टनर और अपने बेटे को गोली मार खुद भी जान दी

Tue, 31 Oct 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
Firing - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
शराब एलाटमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद कारोबारी ने सोमवार की रात गोदाम में जाकर पार्टनर को लाइसेंसी रिवाल्वर से चार गोलियां मार दीं। इसके बाद घर आकर अपने पंद्रह वर्षीय बेटे के सिर पर फायर झोंकने और अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक शराब कारोबारी के बेटे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं घायल पार्टनर को इलाज के लिए लुधियाना ले जाया गया है। घटना रात करीब नौ बजे की है। 
विज्ञापन


थाना सिटी के एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया मानसा निवासी भीमसेन हैप्पी और मनीष कुमार शराब कारोबार में पार्टनर हैं। दोनों के बीच शराब आवंटन को लेकर विवाद हो गया था। इस पर सोमवार की रात करीब नौ बजे मनीष कुमार अपना लाइसेेंसी रिवाल्वर लेकर हैप्पी के गोदाम में पहुंचा। वहां पहुंचते ही मनीष ने एक के बाद एक चार फायर हैप्पी पर झोंक दिए। छाती, पेट, बाजू और टांग में गोली लगने से हैप्पी लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद मनीष अपने घर लौट आया। घर पर उसने अपने बेटे केशव के सिर में गोली मार दी। 

इसके बाद मनीष ने अपनी कनपटी पर गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर अन्य कमरों में मौजूद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को सिविल अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं केशव की हालत गंभीर देखकर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, हैप्पी को स्थानीय अस्पताल से लुधियाना रेफर कर दिया गया। एसएचओ ने बताया मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें