फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त बीएसएफ जवान ने गोली मार खुद को उड़ाया, दो दिन से लगातार पी रहा था शराब

Thu, 02 Jan 2020 08:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जालंधर के रामामंडी में गुरुवार सुबह बीएसएफ के बर्खास्त मुलाजिम ने अपने कमरे में अवैध पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान की पहचान हरदीप शर्मा उर्फ बब्बू (52) के रूप में हुई है। वह दो दिन से लगातार शराब पी रहा था। हरदीप को मकसूदां पुलिस पहले भी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार कर चुकी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसीपी सेंट्रल हरसिमरत सिंह का कहना है कि हरदीप की मौत कनपटी पर गोली लगने से हुई है। यह एक सुसाइड केस है।

विज्ञापन


जिस समय गोली चली, हरदीप अपने कमरे में अकेला ही था। उसकी पत्नी और बेटा अलग कमरे में थे। गोली आवाज सुनकर वे हरदीप के कमरे में गए तो वहां उसे तड़पते पाया। कुछ ही देर में हरदीप की मौत हो गई और घर में कोहराम मच गया। एसीपी सेंट्रल हरसिमरत सिंह का कहना है कि हरदीप शराब का आदी था और वह दो दिन से लगातार शराब पी रहा था। 

हरदीप शर्मा अपने सीनियर के साथ बदसलूकी करता था, जिस कारण नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। उससे मकसूदां थाना की पुलिस ने दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार भी किया था, जो केस अभी अदालत में विचाराधीन है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें