फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, राजधानी हादसे में मरने वालों के बारे में

Wed, 25 Jun 2014 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरा में राजधानी एक्सप्रेस रेल हादसे में फिरोजपुर के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग जख्मी हो गए। ये सभी सोमवार को फिरोजपुर से पंजाब मेल से दिल्ली गए थे, वहां से राजधानी एक्सप्रेस के जरिये दार्जलिंग जा रहे थे कि छपरा के पास ट्रेन के बारह डिब्बे रेल पटरी से उतर गए।
विज्ञापन


सभी बिहार में घूमने गए थे कि हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा मंगलवार देर रात करीब 2:15 बजे हुआ।

सभी बिहार में घूमने गए थे

स्कूल में छुट्टियां होने के कारण पवन धवन (ट्रेन चालक, फिरोजपुर) वासी प्रीत नगर और संजीव बेरी (चीफ पावर कंट्रोलर, फिरोजपुर) वासी विकास कालोनी ने बच्चों के साथ दार्जलिंग जाने का टूर बनाया था।

सोमवार को पवन धवन, उसकी पत्नी नीलम धवन, बेटा निशांत धवन, बेटी मौली धवन और संजीव बेरी, उनकी पत्नी भारती बेरी, बेटी आष्मा बेरी व बेटा अंशु बेरी पंजाब मेल पर दिल्ली गए थे।

वहां से राजधानी एक्सप्रेस से दार्जलिंग जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन छपरा के पास पहुंची कि बारह डिब्बे रेल पटरी से उतर गए। हादसे में पवन धवन व उसकी पत्नी नीलम धवन और भारती बेरी की मौत हो गई, जबकि बाकी के सभी जख्मी हो गए।
विज्ञापन

दोनों परिवार के पड़ोस में शोक की लहर

फिरोजपुर शहर के विकास कालोनी में संजीव बेरी के घर पर उनका बुजुर्ग पिता हैं, उन्हें भारती की मौत के बारे कोई जानकारी नहीं है। हालांकि पड़ोस के सभी लोगों को उक्त हादसे की जानकारी है, लेकिन कोई भी उसके पिता को इस घटना से अवगत नहीं करवा रहा है। इसी तरह प्रीत नगर में पवन धवन का घर है।

घर में बुजुर्ग मां है, जो अकेली हैं। उसे पवन और नीलम के मरने की खबर नहीं है। यहां भी पड़ोस के सभी लोगों को दोनों के मरने की जानकारी है। दोनों परिवार के पड़ोस में शोक की लहर है। सभी इस हादसे के बारे में बातचीत करते हुए नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें