फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी एस्कार्ट इंचार्ज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 23 Feb 2015 08:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के डीजीपी सुमेध सिंह सैनी के एस्कार्ट इंचार्ज एएसआई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सेक्टर-20 बी स्थित सरकारी मकान में मिला। सेक्टर 19 थाने की पुलिस इसे पारिवारिक कलह से सुसाइड का मामला बता रही है, जबकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वहीं एएसआई के दोस्तों का कहना है कि वह पॉजिटिव माइंड था और उसे कोई टेंशन नहीं थी। उसने कभी ऐसी कोई परेशानी शेयर ही नहीं की। मृतक की पहचान भूपेंदर सिंह के रुप में हुई है। वह सेक्टर-20 बी स्थित सरकारी मकान नंबर-1434 में पंजाब पुलिस के कांस्टेबल प्रीतम सिंह के साथ एक साल से रह रहा था। मकान प्रीतम सिंह के नाम अलॉट है। प्रीतम सिंह की सास की हालत खराब होने की वजह से वह छुट्टी पर है।

भूपेंदर सिंह के दोस्त बलराज सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में उनका चार दोस्तों का ग्रुप है। वे चारों डीजीपी की सुरक्षा में अलग-अलग पद पर कार्यरत हैं। दो लोग सेक्टर-20 स्थित मकान में, जबकि दो अलग-अलग स्थान पर रहते हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह किसी अन्य दोस्त से बात हुई तो उन्होंने एएसआई भूपेंदर के घर पर खाने का प्रोग्राम बनाया। लेकिन, सुबह करीब 8.30 बजे वह भूपेंदर के घर पहुंचा तो वहां की हालत देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

भूपेंदर ने दो शादियां की थी

उनके घर का दरवाजा पहले से खुला था। अंदर कमरे में भूपेंदर की लाश बेड पर लहूलुहान पड़ी थी। हाथ में पिस्टल थी और सर पर गोली लगी थी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर सेक्टर-19 थाना पुलिस व पंजाब पुलिस के एसपी हरप्रीत सिंह भी पहुंचे थे।

भूपेंदर ने की थी दूसरी शादी
बलराज ने कहा कि भूपेंदर सिंह मूलरूप से शहरपुर, तरनतारन निवासी हैं। उनके पिता फौज से रिटायर्ड हैं। 1992 में भूपेंदर पंजाब पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से कांस्टेबल भर्ती हुए थे। वह रोइंग के बहुत ही अच्छे खिलाड़ी थे और उन्होंने कई मेडल भी जीते थे। भूपेंदर ने दो शादियां की थी। पहली शादी के नौ साल बाद उसका तलाक हो गया था। पहली बीबी से उसकी एक बेटी भी थी। इसके बाद करीब चार महीने पहले तरनतारन में ही उसकी दूसरी शादी हो गई। बलराज सिंह ने बताया कि करीब एक साल पहले पिंड में भूपेंदर का एक चचेरा भाई लापता हो चुका है।

शनिवार को 8.55 बजे हुई थी आखिरी मुलाकात
एक अन्य दोस्त कांस्टेबल जसबीर सिंह ने बताया कि वह शनिवार को ड्यूटी समाप्त करके भूपेंदर के घर से होकर ही करीब 8.55 बजे गुजरे थे। उस समय उसके चेहरे पर कोई परेशानी नहीं दिखाईं दे रही थी। कभी भी उसने किसी परेशानी की बात किसी भी दोस्त से नहीं की। वहीं मौके पर पहले पहुंचे कांस्टेबल ने बताया कि भूपेंदर के घर का दरवाजा पहले से खुला था।

सेक्टर-19 के थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह की वजह से सुसाइड सामने आया है। फिर भी पुलिस कई प्वाइंट्स पर जांच में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें