फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप की शिकार किशोरी के लिए मालिक बना हैवान!

Mon, 23 Feb 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक भट्ठे पर 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है दो सगे भाइयों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दूसरे समुदाय की किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप किया।
विज्ञापन


भट्ठा मालिक ने पीड़ितों को धमकी दी कि यदि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

किशोरी के पिता ने बताया शनिवार की रात वे भट्ठे पर सोए थे। उनकी बेटी अपनी भाभी के साथ करीब 10 बजे सोने चली गई। रात करीब 11 बजे उनकी बेटी कमरे से गायब हो गई।
विज्ञापन


तलाश करने पर सुबह करीब चार बजे भट्ठे पर काम करने वाले एक युवक के कमरे में बेहोश हालत में मिली। उसके पास मौजूद आरोपी युवक धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

दूसरे समुदाय की होने से फैला तनाव

होश में आने के बाद उसकी बेटी ने बताया कि भट्ठे पर काम करने दो सगे भाई अपने एक साथी के साथ उसका अपहरण करके अपने कमरे में ले गए। वहां पर आरोपी दोनो भाइयों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की तो आरोपी भट्ठा मालिक ने उन्हें भट्ठे पर बंधक बना लिया और धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

किसी तरह वे कोतवाली पहुंचे। उन्होंने भट्ठा मालिक समेत चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते भट्ठा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

इस बारे में कोतवाली प्रभारी के.एम दोहरे ने कहा लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें