फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च में यीशु प्रतिमा हटाकर मूर्ति रखने पर बवाल

Mon, 16 Mar 2015 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के हिसार के गांव कैमरी में चर्च में क्रॉस का सिंबल तोड़कर एक धार्मिक झंडा लगाने तथा यीशु की प्रतिमा के स्थान पर एक मूर्ति लगाने के मामले को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन व पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही शनिवार को दोबारा चर्च में यीशु की प्रतिमा स्थापित करवाई। पुलिस ने चर्च के फादर के बयान पर गांव के कुछ लोगों पर चोरी, तोड़फोड़, धार्मिक स्थान की पवित्रता व प्रतिष्ठा को खंडित करने का मामला दर्ज कर लिया है।

फादर सुभाष चंद्र ने बताया कि 8 फरवरी को चर्च में अराधना चल रही थी। इसी बीच गांव के कुछ लोग चर्च में घुस आए और अराधना बंद करवा दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


सुभाष चंद्र का कहना है कि वह 20 फरवरी को अंबाला चले गए। शुक्रवार को जब वे कैमरी लौटे तो चर्च में चल रहे निर्माण कार्य को तोड़ दिया गया। क्रॉस की जगह पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया गया वहीं नीचे एक मूर्ति स्थापित कर दी गई।
विज्ञापन

14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

आरोप है कि चर्च में घुसने वाले लोग कूलर व अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। फादर सुभाष चंद्र ने मामले के बारे में हरियाणा ऑल इंडिया युनाइटेड क्रिश्चन फ्रंट हरियाणा संघ को जानकारी दी।

इसके बाद प्रधान सुखदेव व कार्यकारिणी सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। शुक्रवार देर रात फादर सुभाष चंद्र की शिकायत पर गांव के अनिल गोदारा, दलबीर, राजकुमार, कुलदीप, सतपाल, कृष्ण कुमार, सुरेश, दिनेश, जोगिंद्र, कुलवंत, सुधीर, बिजेंद्र, सत्यनारायण व छोटूराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

मामले की जांच कर रहे मंगाली चौकी इंचार्ज रमेश ने बताया है कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं चर्च में लगी मूर्ति व झंडा हटा दिया गया है।

इस संबंध में सुखदेव, प्रधान, ऑल इंडिया युनाइटेड क्रिश्चन फ्रंट, हरियाणा ने बताया कि एसपी से मिले थे, पुलिस ने उचित कार्रवाई कर ऐसी हरकत करने वाले लोगों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। शनिवार को मूर्ति व झंडा भी हटा दिया गया है। फादर को सिक्योरिटी देने की मांग की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें