फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो सास ने घर में ही करवा दिया बहू का रेप

Sat, 24 Jun 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो सास ने पुत्रवधू के साथ ही किसी अन्य युवक से दुष्कर्म करवा दिया। साथ ही महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महम थाने के एक निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 12 जुलाई 2013 को हिसार के गांव खरड़ के युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष की तरफ से दहेज की मांग की जाने लगी। यह मांग पूरी नहीं होने पर प्रतिदिन महिला के साथ मारपीट की जाने लगी।

इस संबंध में कई बार पंचायती तौर पर फैसला भी हुआ, लेकिन ससुराल पक्ष की हरकतों में सुधार नहीं आया। महिला का आरोप है कि जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसकी सास ने वर्ष 2015 में किसी अन्य युवक को घर में बुला लिया। सास ने पुत्रवधू को युवक के सुपुर्द कर उससे दुष्कर्म करवाया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पति, सास सहित पांच पर केस दर्ज

रेप - फोटो : DEMO Pics
जब महिला ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति ने कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 इसी तरह जींद के जुलाना निवासी एक महिला ने भी अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने पति सहित अन्य लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें