राजस्थान में पुलिस से बचने को लगातार ठिकाने बदलता रहा टीनू
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीन आरोपियों में मुख्य सरगना चिराग उर्फ कालू निवासी धानक गली, तेलिया वाला मोहल्ला नजदीक जैन चौक भिवानी, हरियाणा शामिल है। इसके पास से सेंट्रो कार, दो पिस्टल 32 बोर व 12 कारतूस 32 बोर बरामद किए गए हैं।
आईजी ने बताया कि चिराग ही बर्खास्त एसआई प्रितपाल सिंह की रिहायश के बाहर से दीपक टीनू और जतिंदर जोती को राजस्थान ले गया। वहां उसने विभिन्न जगहों जैसे गुग्गामाडी, रामगढ़िया नजदीक नौहर भादरा, हनुमानगढ़, जैमलसर, केकड़ी नजदीक अजमेर (राजस्थान) में आरोपियों को छिपाकर रखा।
टीनू के नजदीकी सरबजोत सिंह उर्फ सन्नी निवासी नजदीक गुरुद्वारा सिंह सभा हनुमानगढ़ (राजस्थान) को मर्सीडीज कार समेत 27 अक्तूबर 2022 को गिरफ्तार किया, जो फिलहाल पुलिस रिमांड पर है। इसके पास से एक पिस्टल 32 बोर समेत छह कारतूस बरामद हुए हैं। इसी तरह से दीपक के भाई बिट्टू को भी 29 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया है, जो अभी पुलिस रिमांड पर है। इसके पास से एक पिस्टल 32 बोर समेत छह कारतूस बरामद हुए हैं। दीपक टीनू को 31 अक्तूबर को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली से पंजाब लाया गया। उन्होंने बताया कि दीपक टीनू फरारी मामले में नौ आरोपी नामजद किए गए थे, जिनमें से चार पहले पकड़े गए थे और तीन अब पकड़े गए हैं।