फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak Triple Murder: पत्नी और दो बेटियों की गला घोंटकर हत्या, पति सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Mon, 07 Nov 2022 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

पारिवारिक कलह में कलानौर में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है।  पति सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। सोमवार सुबह बेड पर तीन शव मिले जबकि खाद-बीज विक्रेता आरोपी पति बाथरूम में मिला।
विज्ञापन
रोहतक में मौके पर जमा लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक जिले के कलानौर की अनाज मंडी में एक महिला रिंपी (31) के साथ उसकी बेटी अवनी (7) व अवंतिका (6) की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह तीनों के शव जहां बेड के ऊपर पड़े थे, वहीं खाद-बीज विक्रेता का काम करने वाला पति देवेंद्र बाथरूम के अंदर बंद मिला। 

विज्ञापन


वारदात के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मृतका के भाई सोनीपत जिले के गांव नाहरी निवासी रोहित के बयान पर महिला के पति देवेंद्र सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश में शामिल होने का केस दर्ज किया है। आरोपी मूलरूप से सोनीपत जिले में गोहाना के पास बुटाना गांव का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब आठ बजकर 5 मिनट पर सूचना मिली कि कलानौर अनाज मंडी में किराये पर रह रहे खाद-बीज विक्रेता देवेंद्र की पत्नी रिंपी, बेटी अवनी व अवंतिका के शव घर के अंदर बेड पर पड़े हैं। जबकि देवेंद्र बाथरूम के अंदर बंद था, जिसे पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर निकाला है। तिहरे हत्याकांड से पुलिस सकते में आ गई।
विज्ञापन


कलानौर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। शवों की जांच की तो तीनों की तार से गला घोंटकर हत्या की गई थी। सूचना पाकर मृतका के मायके नाहरी गांव से परिजन मौके पर पहुंचे और रिंपी के पति देवेंद्र, ससुर रामकिशन, सास, जेठ व जेठानी पर हत्या व हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तीनों शवों को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 


 
विज्ञापन

रिंपी के पैर पकड़कर ले आता था मायके से, भतीजे के जन्मदिन पर भी नहीं भेजा
मृतका के भाई रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। वह सबसे बड़ा है, जबकि उससे छोटी बहन रिंपी थी। सबसे छोटा भाई राहुल है। 2013 में रिंपी की शादी बुटाना गांव निवासी देवेंद्र के साथ हुई थी। उसका जीजा शराब पीने का आदी था। जो नशा करके उसकी बहन व भांजियों को परेशान करता था। जब वे समझाने आते तो गालियां देता था। वे अपने साथ रिंपी व उसकी बेटियों को ले जाते तो देवेंद्र ससुराल आकर रिंपी के पैर पकड़ कर गलती मानकर वापस ले आता था। बाद में फिर परेशान करना शुरू कर देता। अब चार-पांच माह से तो रिंपी का मायके जाना बंद करवा रखा था। रोहित ने बताया कि 29 अक्तूबर को उसके बेटे का जन्मदिन था, जिस पर उसने प्रोग्राम कर रखा था। इसके बावजूद देवेंद्र ने उसकी बहन रिंपी को नहीं भेजा। यहां तक रिंपी पर फोन करने पर भी पाबंदी लगा दी थी। 

सुबह कॉल की तो पुलिस ने उठाया फोन
रोहित ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसने बहन रिंपी के फोन पर कॉल की, लेकिन पुलिस ने कॉल रिसीव की। बताया कि आपकी बहन काफी गंभीर हालत में है, जल्द कलानौर आ जाएं। वह कलानौर आया तो उसकी बहन व उसकी दो बेटियों के शव पड़े थे। तीनों की देवेंद्र ने अपने परिजनों के साथ साजिश में शामिल होकर हत्या की है। क्योंकि जब भी रिंपी के ससुराल वाले कलानौर आते उसकी बहन के साथ झगड़ा करते थे। देवेंद्र को उकसा कर पिटवाते थे। 

एक साल पहले आया था कलानौर, खरीद थी ली दुकान 
जांच में पता चला है कि देवेंद्र एक साल पहले कलानौर अनाज मंडी में आया था। उसने एक दुकान भी खरीद ली थी, जबकि दूसरी दुकान में किराये पर परिवार सहित रहता था। पत्नी रिंपी घर पर रहती थी, जबकि बड़ी बेटी अवनी दूसरी व छोटी बेटी अवंतिका पहली कक्षा में पढ़ती थी। 

मेरी बहन रिंपी के साथ उसका पति अक्सर मारपीट करता था। साथ ही शराब पीने का आदी थी। कई बार पंचायत भी हुई। इसके बावजूद उसकी बहन का उत्पीड़न खत्म नहीं हुआ। आरोपी ने अपने माता-पिता व भाई-भाभी की सलाह पर उसकी बहन रिंपी व उसकी दो बेटियों की हत्या की है। - रोहित, मृतका का भाई 

प्रारंभिक जांच में तिहरे हत्याकांड के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। जल्द पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा। - उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें