फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी की सजा पा चुका कैदी भागा: GMCH-32 से पुलिस को धक्का देकर हुआ फरार, पांच साल की बच्ची की हत्या का दोषी

Thu, 13 Nov 2025 08:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़

सार

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म आैर हत्या के आरोपी सोनू सिंह को मार्च 2025 में लुधियाना की एक अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। उसे इलाज के लिए पंजाब पुलिस अस्पताल लेकर आई थी। 
विज्ञापन
अस्पताल से भागता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद कैदी सोनू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में फांसी की सजा काट रहा कैदी सोनू सिंह सोमवार देर रात जीएमसीएच-32 से पुलिसकर्मी को धक्का देकर भाग गया। कैदी को लुधियाना सेंट्रल जेल से इलाज के लिए पंजाब पुलिस लेकर आई थी। चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए जुट गई हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गांव टेसाही बुजुर्ग के रहने वाले सोनू सिंह (29) के खिलाफ सेक्टर-34 थाना पुलिस ने जेल वार्डन मलकीत सिंह की शिकायत पर बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है। 

मार्च में मिली थी फांसी की सजा

मार्च 2025 में लुधियाना की एक अदालत ने सोनू को फांसी की सजा सुनाई थी। इसके साथ साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच, जिला क्राइम सेल, ऑपरेशन सेल, सेक्टर-34 थाना पुलिस और पंजाब पुलिस की टीमें हरकत में आ गईं। 

सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम आरोपी के काफी करीब पहुंच चुकी है और जल्द उसकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। 

बच्ची से दुष्कर्म के बाद बेड बॉक्स में छिपाया शव

28 दिसंबर 2023 को सोनू सिंह ने चॉकलेट का लालच देकर 5 वर्षीय बच्ची को घर से बाहर बुलाया था। उसे अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी और शव को बेड बॉक्स में छिपाकर भाग गया। बच्ची के लापता होने पर जब पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी में सोनू बच्ची के साथ जाता दिखा। कमरे का ताला तोड़ने पर बेड बॉक्स से शव बरामद हुआ। डीएनए रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें