फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, लॉरेंस बिश्नोई की पैरवी कर लौट रहे महाधिवक्ता बोले- मैं ही था निशाना

Tue, 12 Jul 2022 11:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के महाधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू सुप्रीम कोर्ट मे पंजाब की तरफ से सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका और लॉरेंस बिश्नोई के ट्रांजिट रिमांड के खिलाफ दायर याचिका पर पैरवी की थी।
विज्ञापन
पंजाब के महाधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई मामले में सुप्रीम कोर्ट से पैरवी कर लौट रहे पंजाब के महाधिवक्ता (एजी) अनमोल रतन सिद्धू की बोगी पर हमला करने का मामला सामने आया है। वह कालका शताब्दी एक्सप्रेस से चंडीगढ़ लौट रहे थे। जिस बोगी में वह सवार थे, उस पर मंगलवार शाम साढ़े छह बजे पानीपत रेलवे स्टेशन के पास हमला हुआ है।

विज्ञापन


सिद्धू ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के मामले में पंजाब सरकार की ओर से पैरवी करने वह दिल्ली आए थे। दिल्ली में सोमवार को पैरवी के बाद मंगलवार को वह चंडीगढ़ वापस आने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। जैसे ही गाड़ी पानीपत के करीब पहुंची तो अज्ञात लोगों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गाड़ी के शीशे पर हमला कर दिया। इससे शीशे टूट गए। 

हमला होने के बाद उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दे दी। अब रेलवे पुलिस इस मामले में जांच करेगी कि हमला पत्थर से हुआ है या हथियार से किया गया है। सोमवार को पंजाब के महाधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू सुप्रीम कोर्ट मे पंजाब की तरफ से सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका और लॉरेंस बिश्नोई के ट्रांजिट रिमांड के खिलाफ दायर याचिका पर पैरवी की थी। एजी ने इस संबंध में पंजाब के डीजीपी को भी शिकायत दी है। 
विज्ञापन

 

गांव कोहंड के पास रेलवे ट्रैक पर खेतों में से ट्रेन पर पथराव किया गया है। मौके पर जांच चल रही है। जब टीम मौके पर पहुंची, वहां कुछ नहीं मिला। जांच के बाद पता चलेगा कि शरारती तत्वों ने पथराव किया या फिर लूट के मकसद से ट्रेन रोकने के लिए पथराव किया गया। अमित कुमार, प्रभारी, आरपीएफ पानीपत।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें