फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: फंदे पर लटका मिला महाराष्ट्र के युवक का शव, पुलिस जांच करने में जुटी

Fri, 22 Jul 2022 07:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

हेड कांस्टेबल बलजिंदर सिंह ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ईशान ने किस समय फंदा लगाया। पुलिस जांच करने में जुटी है कि ईशान अंतिम बार किससे मिला और फोन पर उसकी किससे बात हुई। घटना की जानकारी ईशान के परिवार वालों को दे दी है। वह वहां से चल पड़े है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में गोवा से पढ़ाई करने और महाराष्ट्र से छुट्टियां मनाने दुगरी इलाके में आए ईशान महाजन का शव गुरुवार को संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। घटना का पता उस समय चला जब पड़ोसियों ने उसका शव ग्रिल से लटका देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना दुगरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार ईशान महाजन का परिवार महाराष्ट्र के पुणे में रहता था और वह गोवा में पढ़ाई करता था। वह छुट्टियां बिताने दुगरी स्थित अपने घर में अक्सर आता रहता था। कुछ दिन पहले ही वह गोवा से पढ़ाई कर छुट्टियां मनाने आया था और यहीं रह रहा था। गुरुवार को पड़ोसी काम में जुटे थे। इसी दौरान ग्रिल पर उनकी नजर पड़ी तो पैर लटके नजर आए। इसके बाद उन्होंने देखा तो अंदर ईशान का शव लटका था। 

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। हेड कांस्टेबल बलजिंदर सिंह ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ईशान ने किस समय फंदा लगाया। पुलिस जांच करने में जुटी है कि ईशान अंतिम बार किससे मिला और फोन पर उसकी किससे बात हुई। घटना की जानकारी ईशान के परिवार वालों को दे दी है। वह वहां से चल पड़े है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और सारी जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें