फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुकड़ों में मिला शव, बाजू, टांगों के बाद सिर

Mon, 22 Sep 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो दिन लगातार एक के बाद एक शव के टुकड़े मिल रहे थे, आज सिर मिलते ही शव की पहचान हो गई।
विज्ञापन


शरीर के अलग-अलग हिस्से गटर और आसपास से बरामद करने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को सर्च के दौरान सेक्टर-28 में झाड़ियों के बीच गटर से पुलिस ने एक व्यक्ति का सिर भी बरामद कर लिया है।

परिजनों ने मृतक की शिनाख्त सेक्टर-26 के आशियाना निवासी हरिकेष के तौर पर की है। इससे पहले भी पुलिस को किश्तों में बाजू और शरीर के दूसरे अंग मिले हैं, जिनका मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। शव के अलग-अलग हिस्सों की बरामदगी के बाद पुलिस बेरहमी से किए गए कत्ल के आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

Trending Videos

मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटे

पुलिस भी हत्या की आशंका जताते हुए मृतक की शिनाख्त के बाद इसके वजहों की छानबीन में जुटी है। परिजनों ने कहा कि घर से जाने के बाद हरिकेष नहीं लौटा तो वे शुक्रवार को पुलिस को इसकी शिकायत देने गए।

शवों के टुकड़ों की बरामदगी के बाद सिर के मिलने से पुलिस कर्मियों में भी इस बात को दहशत है और कई कर्मियों के लिए यह पहला मौका है जब इस तरह की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटे हैं।

पुलिस के मुताबिक पिछले दो दिनों के दौरान सर्च अभियान के दौरान यह सफलता मिली है और सोमवार को भी सीवरेज की सफाई के लिए हुडा के छह-सात कर्मियों के साथ साथ पुलिस कर्मी भी जुटे रहे।

हाथ के कड़े से हुई पहचान

परिजनों को मृतक के हाथ से मिले कड़े और मौली को देखकर परिजनों ने उसकी पहचान की जा सकी। आशंका जताई जा रही है कि कहीं और हत्या करने के बाद शरीर के अंगों को अगल अलग जगहों पर छुपाया गया, ताकि इसका किसी को पता नहीं चल सके।

आशंका जताई जा रही है कि हत्या के कुछ घंटे बाद ही शव को छुपाया गया। लेकिन, पुलिस की कोशिशों के बाद सभी हत्या से जुड़े पहलुओं से परदा हटने लगा है। हरिकेष के चार बच्चे हैं और उसकी उम्र 40-45 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन

हत्यारों ने झाड़ियों के बीच गटर में फेंका अंगो को

हत्या के बाद शवों को फेंकने के लिए अलग अलग जगह का हत्यारों ने चुना। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आखिरकार हत्या कहां की गई होगी और किस इरादे से की गई है।
-----
कोट
शरीर के अलग अलग हिस्से शनिवार से अब तक मिले हैं। पुलिस ने चंडीमंदिर थाना में 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अन्य पहलुओं की भी छानबीन जारी है।
जगतार सिंह, एसीपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें