फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में कुंड में मिले मां और छह महीने की बेटी के शव, 18 माह पहले हुई थी शादी

Fri, 11 Dec 2020 10:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहल/भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

हरियाणा के भिवानी के सिधनवा गांव में एक महिला और उसकी बेटी की घर में बने कुंड में गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के ससुरालवालों ने मां-बेटी को मारकर कुंड में डाला है। परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामले में पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सिधनवा गांव में विवाहिता मंजू व उसकी छह महीने की बेटी जैसकी का शव घर में बने कुंड में मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर आकर दोनों के शवों को कुंड से बाहर निकाला। मृतका के पिता भादरा तहसील के गांव छानी बड़ी निवासी दशरथ ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी करीब 17-18 महीने पहले सिधनवा गांव में पवन के साथ की थी। 


शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी बेटी को ससुरालवालों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। वे कभी पैसे तो कभी बाइक की मांग कर उसकी बेटी को परेशान करने लगे। इस दौरान उनको पता लगने पर चार-पांच बार आपसी बातचीत के जरिए समझाया भी गया लेकिन वे नहीं माने। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उसका बेटा राजकुमार अपनी बहन से मिलने उसकी ससुराल आया था। वह भी मंजू के ससुरालवालों को समझाकर गया था, जबकि उसकी बेटी ने अपने भाई से कहा था कि वह उसे यहां से ले जाए वरना ये लोग उसे मार देंगे। उसने यह सोचकर की उसकी बहन का घर बसा रह जाए, वो उसे समझाकर चला गया। 

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उनके पास फोन आया कि आपकी बेटी ने अपनी बेटी सहित घर के अंदर बने कुंड में कूदकर जान दे दी है। मृतका के पिता ने बताया कि उसे शक है कि उसकी बेटी व दोहती को उसके ससुरालवालों ने मारकर कुंड के अंदर डाला है। इसमें उसके दामाद पवन के माता, पिता व बहन ने जालसाजी कर इसे अंजाम दिया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति, ससुर, सास व ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें