फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेटी को छेड़ते हैं, बर्दाश्त नहीं होता', पिता ने सुसाइड नोट में उड़ेला दर्द और दे दी जान

Wed, 28 Feb 2018 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
father suicide - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एक पिता ने अपने दिल का दर्द शब्दों में लिखा और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वजह बनी बेटी के साथ हुई वो हरकत, जो बर्दाश्त से बाहर थी।
विज्ञापन


घटना हरियाणा के करनाल की है। एक महिला सहित चार लोग बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। इससे परेशान होकर पिता ने सोमवार देर शाम ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जीआरपी को गोगड़ीपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिला।

सुसाइड नोट के आधार पर जीआरपी ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया। वहीं, जब पोस्टमार्टम के लिए शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया तो परिजनों ने कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। जीआरपी के जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

सुसाइड नोट
जानकारी के अनुसार, एक गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति दूध का काम करता था। बलजिंद्र, बलजीत, हन्नी वासी गोंदर व दीप कौर निवासी दिल्ली उसकी नाबालिग बेटी की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। इससे होकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि बलजिंद्र, बलजीत, हन्नी और दीप कौर उसकी बेटी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हैं। यह भी लिखा है कि आरोपी भोली-भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाते हैं फिर उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाते हैं। इस दौरान अश्लील वीडियो बना लेते हैं।

फिर परिजनों को ब्लैकमेल करते हैं। उसने लिखा है कि चारों से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। जीआरपी करनाल के थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें