फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामचीन किन्नर के मकान के बाहर बीयर पी, फिर दिनदहाड़े फायरिंग

Wed, 28 Feb 2018 06:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग करता नजर आया बदमाश - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
शहर की नामचीन किन्नर के मकान के बाहर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने  आज फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर के सांगानेर इलाके में श्योपुर रोड पर नामचीन किन्नर मुन्नी भाई का मकान है। बाइक सवार तीन युवक आज दोपहर करीब पौने 3 बजे किन्नर मुन्नी बाई के घर के बाहर पहुंचे। वहां दो युवक बाइक से उतरे। इनमें एक युवक गाली-गलौच करते हुए हाथ में पकड़ी बोतल से बीयर पी इसके बाद कपड़ों में छिपा रखी रिवॉल्वर निकाली और मकान के बाहर हवाई फायरिंग की।

यह पूरी वारदात घटनास्थल के बाहर मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने पर सांगानेर और खोनागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इन फुटेज को खंगालकर बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब हुआ था झगड़ा

सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार तीनों बदमाश - फोटो : Vishnu Sharma
इसके बाद दूसरे बदमाश ने रिवॉल्वर को लोड दिया और फिर से दूसरा फायर करने की कोशिश की। लेकिन उसके साथी ने उसे जबरन पकड़कर बाइक पर बैठा लिया। तब भागते वक्त भी युवक ने बीयर की बोतल को वहीं फोड़ डाला। 

पुलिस के मुताबिक फिलहाल बदमाशों का पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि जनवरी 2016 में किन्नर मुन्नी बाई के निधन के बाद उनके गुट के किन्नर जनाने को सुपुर्द—ए— खाक कर लौट रहे थे।

तब किन्नरों के दूसरे गुट ने मारपीट कर करीब पांच लाख रुपए लूट लिए थे। तब मुन्नी बाई के गुट के अमर सिंह ने खोहनागोरियान थाने में दूसरे गुट के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस इस मामले को भी फायरिंग से जोड़कर देख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें