फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चोरी कर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 06 Apr 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कार - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
 सेक्टर-42 से होंडा सिटी कार चोरी कर भाग रहे दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कार चोरी करने के आरोप में दो युवकों पंकज कंबोज व संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दोनों मूलरूप से पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले है। आटावा सेक्टर-42 के रहने वाले जसप्रीत सिंह ने शिकायत दी कि उन्होंने रात को होंडा सिटी कार  कम्युनिटी सेंटर के पास खड़ी की थी।

थोड़ी देर बाद जब जसप्रीत ने वापस आकर देखा तो गाड़ी वहां से गायब थी। इधर-उधर ढूंढने पर जब कार का पता नहीं चला तो पीड़ित ने 100 नंबर पर कॉल कर गाड़ी चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से गाड़ी का नंबर फ्लैश कराया गया। जिसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने गाड़ी का नंबर पहचानते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने डुप्लीकेट चाबी से गाड़ी खोलकर चोरी की थी।

सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें