फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने कमाकर लाने को कहा तो कर दी हत्या

Tue, 11 Nov 2014 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने धारदार हथियार से हमला कर सोमवार सुबह अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि दो बेटियों के जन्म के बाद वह अपने पति को काम करने के लिए कहती थी। घटना हरियाणा के डबवाली (सिरसा) के गांव जोगेवाला की है।
विज्ञापन


करीब दो साल से वह घर पर खाली बैठा हुआ था। इस वजह से अकसर घर में क्लेश होता था। हत्या के बाद आरोपी अपनी पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा, जबकि उसके मां-बाप ने थाने में पहुंचकर शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार दोपहर को गांव जोगेवाला का बुजुर्ग राजा सिंह अपनी पत्नी जसपाल कौर के साथ रोते-बिलखते हुए शहर थाने में पहुंचा। उन्होंने कहा कि घर पर उसका बेटा गुरप्रीत सिंह कृपाण लिए खड़ा है। उसने अपनी पत्नी सुखरीत कौर को काट डाला है। घर में दाखिल होने पर वह उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


सूचना पाकर शहर थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप सिंह, एसआई इंद्राज सिंह, एसआई कैलाश चंद्र दलबल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर ली।

शव को घसीटते हुए चारपाई पर डाला

गुरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी को बेरहमी से काटा। घर के आंगन में बिखरे खून पर मिट्टी डाल दी। बाद में अपनी पत्नी के शव को घसीटते हुए चारपाई तक ले गया। शव को चारपाई पर लेटाकर कृपाण सहित वहीं बैठ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

जसपाल कौर ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे गुरप्रीत धार्मिक पुस्तक पढ़ रहा था। अचानक उसने कहा कि वह पड़ोसियों को उधार दिए पैसे ले आए। उस समय बहू सुखरीत कौर खाना खा रही थी। पड़ोसियों के घर से कुछ ही देर बाद वह लौटी तो घर का मुख्य दरवाजा बंद था।

उसने आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बाद में दीवार फांदकर भीतर प्रवेश करना चाहा तो गुरप्रीत कृपाण लेकर खड़ा हो गया। उसे मारने के लिए दौड़ा। यह भी बोला, मैं सुखरीत टपाती, मैं सुखरीत टपाती। दो बार यह शब्द सुनने के बाद वह गांव की ओर भागी। मार्ग में उसका पति राजा सिंह मिल गया। वे दोनों जैसे-तैसे शहर थाने में पहुंचे और बेटे की करतूत की जानकारी दी।
विज्ञापन

बहू और बेटे में अकसर लड़ाई होती थी

जसपाल कौर ने बताया कि उसका बेटा सुबह दो बजे उठकर गुरुद्वारे में साफ-सफाई करने जाता था। वह घर आकर भी भगवान का नाम जपता रहता था। बुजुर्ग ने रोते हुए बताया कि दो बेटियों के होने के बाद उसकी बहू अकसर बेटे को काम करने के लिए कहती थी ताकि घर का खर्चा चलाया जा सके। इस पर बहू और बेटे में अकसर लड़ाई होती थी।

गटका था कीटनाशक
जसपाल कौर ने कहा कि सुखरीत कौर पंजाब के श्री मुक्तसर साहब के गांव फकरसर की रहने वाली थी। करीब साढ़े सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के तीन महीने बाद ही अपने साले के साथ लड़कर गुरप्रीत ने स्प्रे पी ली थी। बड़ी मुश्किल से उसे बचाया जा सका था।

इंस्पेक्टर दलीप सिंह, शहर थाना प्रभारी, डबवाली ने बताया कि गुरप्रीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह घरेलू कलह सामने आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें