फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के चरित्र पर शक था, कुल्हाड़ी से काट डाला

Sun, 02 Aug 2015 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के चरित्र पर शक था। इसलिए रात में सोई हुई पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला और फरार हो गया। मामला चंडीगढ़ का है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फरार पति की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार साजिद और उसकी पत्नी साबिया मुरादाबाद के गाँव काट से करीब डेढ़ महीने पहले चंडीगढ़ आए थे।
विज्ञापन


अपने रिश्तेदार के गांव दड़वा के मकान नंबर 681 को किराए पर लेकर रहने लगे। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात साजिद और साबिया का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से शनिवार सुबह साजिद ने साबिया पर सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया।

अक्सर लड़ाई होती थी दोनों में
पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार दंपति के बीच पहले से अनबन थी। इसकी वजह साजिद द्वारा पत्नी के कैरेक्टर पर शक करना था। उनकी लड़ाई अक्सर इस बात को लेकर होती थी। शनिवार को मामला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


शरीर पर कई वार
पुलिस के अनुसार आरोपी ने साबिया के कान, चेहरे, सिर व अन्य अंगों पर कुल्हाड़ी से वार किए। पुलिस ने मौके से कुल्हाडी बरामद कर ली है। फिलहाल, मौके से मिले सबूत की फोरेंसिक टीम जांच करने में लगी है।

पीजीआई में चल रहा था इलाज
पुलिस के अनुसार साजिद कई साल पहले सऊदी अरब में रहता था। वहां किसी बात को लेकर उसने तेजाब पी लिया था। इसके बाद उसने सऊदी अरब, दिल्ली व देहरादून में अपना इलाज करवाया। अब वह चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज करवाने आया था।

यूपी निकली पुलिस टीम
आरोपी की तलाश में चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम मुरादाबाद रवाना हो गई है। इसके अलावा पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जंगल एरिया व अन्य स्थानों पर छापामारी कर रही है। आरोपी का मोबाइल भी स्विच ऑफ चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें