फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधरः सर्दी से बचने के लिए जलाई अंगीठी बनी काल, दम घुटने से पति-पत्नी की मौत

Sat, 19 Jan 2019 09:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जालंधर के अवतार नगर के न्यू सुराजगंज मोहल्ले में सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दंपती की दम घुटने से मौत हो गई। गनीमत यह रही कि उनके तीनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। जिस कारण उनकी जिंदगी बच गई। मृतकों की पहचान रणजीत कुमार महतो और पत्नी रीटा के रूप में हुई है। दोनों बिहार के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया अंगीठी में जल रहे कोयले से बंद कमरे में फैले कार्बन डाई ऑक्साइड से दंपत्ति की मौत हुई है। घटना स्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, रणजीत पत्थरों की घिसाई का काम करता था।

रणजीत के भाई अमरजीत कुमार ने बताया कि वह गुरुवार रात लगभग 10 बजे तक अंगीठी में हाथ सेकने के बाद रणजीत कुमार के तीनों बच्चों को लेकर ऊपर वाले कमरे में सोने के लिए चला गया। शुक्रवार सुबह उसने देखा कि उसके भाई और भाभी की दम घुटने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें