फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः लुधियाना में पकड़े गए डेढ़ करोड़ के हीरे और सोने के आभूषण, दो शख्स गिरफ्तार

Sat, 19 Jan 2019 09:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
हीरे और सोने के आभूषण बरामद
विज्ञापन
जीएसटी विभाग की मोबाइल विंग ने लुधियाना के फव्वारा चौक से 1.6 करोड़ रुपये के हीरे और सोने के आभूषण बरामद किए॥  चोरी छुपे ले जा रहे माल को बरामद कर विभाग ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जीएसटी विभाग के मोबाइल विंग के ज्वाइंट डायरेक्टर बीके विर्दी ने बताया कि सूचना मिली थी कि लुधियाना में दो लोग हीरों की तस्करी करने आए हैं। 
विज्ञापन


इसके आधार पर स्टेट टैक्स ऑफिसर पवन और दविंदर पन्नू के नेतृत्व में टीम द्वारा लुधियाना के फव्वारा चौक पर नाकेबंदी की हुई थी। आरोपियों को इसी दौरान दबोच लिया गया। पकड़े गए युवकों में एक ज्वेलर कंपनी का सेल्समैन और दूसरा युवक कोरियर कंपनी का कारिंदा था। सेल्समैन के पास से बिना बिल के सिर्फ हीरे ही बरामद हुए हैं। 

वहीं कोरियर ब्वॉय चार पार्सल लेकर जा रहा था, उनमें से तीन पार्सलों का बिल नहीं था। विभाग की टीम ने सामान जब्त करके कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि पकड़े गए गहनों की जांच करवाने के बाद पता चला कि इनकी कीमत 1.6 करोड़ रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें