फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के नीचे आकर प्रेमी जोड़े ने दी जान, दोनों एक ही बिरादरी से थे संबंधित

Sat, 02 Dec 2017 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
रेल ट्रेक - फोटो : Demo Pics
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह शहर से फरार हुए एक प्रेमी जोड़े ने रात करीब साढ़े 8 बजे बरनाला के नजदीक रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी बरनाला द्वारा घटना की सूचना मिलते ही लड़का व लड़की के परिजन अबोहर से बरनाला पहुंच गए। जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला रामनगर निवासी करीब 22 वर्षीय पवन कुमार पुत्र ओम प्रकाश दुर्गा नगरी निवासी करीब 18 वर्षीय एक लड़की के साथ शुक्रवार सुबह घर से फरार हो गया। यह लड़की स्कूल जाने के लिए घर से निकली और बाद दोपहर छुट्टी के समय जब लड़की घर नहीं पहुंची तो दोनों के परिजनों ने इनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इधर यह प्रेमी जोड़ा किसी प्रकार से बरनाला पहुंचा और रात करीब साढ़े 8 बजे बरनाला-हंडियाया के बीच किलोमीटर नं. 112/0 के पास इन्होंने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी ओम प्रकाश मौके पर पहुंचे और दोनों शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। रेलवे पुलिस को घटनास्थल से लड़की के स्कूल शूज, ग्यारहवीं कक्षा से भरी किताबों वाला बैग तथा 70 रुपये की नगदी और लड़का पवन कुमार का आधार कार्ड व टूट हुआ मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने मोबाइल सिम में दर्ज नंबरों पर फोन कर अबोहर निवासी उनके परिजनों को सूचित किया। शनिवार सुबह दोनों के परिजन बरनाला पहुंच गए। पता चला है कि दोनों युवक और युवती एक ही बिरादरी से संबंधित थे और पिछले काफी समय से इनका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें