गांव के अड्डे से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि उन्हें एक काले रंग की गाड़ी खड़ी दिखाई दी जिसके काले शीशे चढ़े थे। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने गाड़ी का पीछा किया तो चालक ने कार भगा ली। इस पर उन्होंने ओवरटेक कर गाड़ी को रोक लिया। वह और अरविंदरजीत सिंह कार के पास पहुंचे तो उसके भीतर से निकले पुलिसकर्मी परमजीत सिंह निवासी गांव बामूवाल जिला कपूरथला ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग में वह और अरविंदरजीत सिंह जख्मी हो गए। जबकि उनके अन्य साथियों ने गाड़ी के पीछे छुपकर जान बचाई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अरविंदरजीत को जालंधर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे डिसमिस कर दिया गया है। हत्या में इस्तेमाल एएसआई की .32 बोर का रिवाल्वर और कार जब्त कर ली गई है। - सतिंदर सिंह,एसएसपी कपूरथला