फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से चल रहे कांट्रेक्ट किलर गैंग का पर्दाफाश, 2 गैंगस्टर गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2016 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
2 गैंगस्टर काबू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ और थाना सिटी खरड़ पुलिस ने दो अलग-अलग गिरोह के पांच आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। गिरोह के सदस्य कांट्रैक्ट पर हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। यह गिरोह जेल से ही ऑपरेट होता था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल (315 बोर), एक रिवाल्वर (32बोर), एक देसी पिस्तौल (32 बोर), कारतूस बरामद किए है। लूट और हत्या की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह में परगट सिंह उर्फ ओल्टा निवासी लखी जंगल जिला बठिंडा और गुरविंदर सिंह निवासी गांव बजहेड़ी थाना सदर खरड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि गुरप्रीत सिंह निवासी गुरियापति घंडूआं, गुरप्रीत सिंह निवासी गांव दुसारना थाना कुराली जेल में हैं।

उधर, पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में सुखविंदर सिंह निवासी खानपुर, गुरवंत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी जकड़माजरा खरड़ और रमनदीप सिंह निवासी फतेहगढ़ थाना कुराली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 25 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
विज्ञापन


एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को पीसीए स्टेडियम में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर हत्या व अन्य मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरोह का मुख्य आरोपी परगट सिंह उर्फ ओटला जेल में बंद हार्डकोर गैंगस्टरों का साथी है।

ऐसे पकड़े गए गैंगस्टर सीआईए स्टाफ ने खरड़ स्थित बांसा वाली चुंगी के पास विशेष नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर परगट सिंह उर्फ ओटला अपने साथियों सहित लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए आया हुआ है। गुरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह उर्फ राजू और गुरप्रीत सिह उर्फ परदेसी आरोपियों को रहने की व्यस्था करते थे। इसी बीच पुलिस ने उन्हें नाके पर आरोपियों को काबू कर लिया।

मोहाली में नहीं दे पाए वारदात को अंजाम परगट सिंह ने बताया है कि वह मोहाली के एरिया में लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। उसने वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बनाई थी। इस बीच पुलिस ने उसे साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया।

पैरोल पर आकर असलहे का किया इंतजाम आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ राजू कत्ल के केस का दोषी है। वह हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है। उसने पूछताछ में बताया कि उसकी मिंटू निवासी खरड़ से दुश्मनी थी। उसकी जिम में हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे उम्र कैद की सजा हो गई थी। जेल मे रहकर उसकी गैंगस्टरों से मुलाकात हुई। इसके बाद पैरोल में आकर उसने असलहे का इंतजाम किया था।

डुप्लीकेट नंबर तैयार कर सस्ते रेटों पर बेचते थे वाहन वाहन चोर गिरोह ने पूछताछ में बताया कि यह बाइक उन्होंने खरड़ व मोहाली से चोरी की थी। वह अक्सर उन इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे, जहां पर अधिक भीड़ होती थी। आरोपियों ने बताया कि जब चालक बाइक खड़ी करके दूसरी जगह चला जाता था तो उसकी बाइक चोरी कर लेते थे। 

यह बाइक बरामद हुईं
स्पलेंडर        15
एक्टिवा          05
हीरो ट्विस्टर    01
अपाची         01
यामाहा    01
बाइक एफ जेड यामाहा   01 
हीरो होंडा पैशन -    01

ये है गैंगस्टरों की प्रोफाइल गैंगस्टर परगट सिंह उर्फ ओटला (26) गांव लंबी जंगल जिला बठिंडा का रहने वाला है। बीए तक पढ़ा हुआ है। इसी तरह गुरविंदर सिंह उर्फ राजू (30) निवासी बजहेडी थाना सदर खरड़ का रहने वाला है। वह आठवीं तक पढ़ा है। गुरप्रीत सिंह (30) निवासी घंडूआं नौंवी पास है। गुरप्रीत सिंह (26) निवासी दुसारना थाना कुराली 10वीं पास है। 

चोर गिरोह के सदस्य चोर गिरोह के सदस्य सुखविंदर सिंह (19) निवासी खानपुर 11वीं तक पढ़ा है। गुरवंत सिंह उर्फ हैप्पी (19) निवासी जकड़माजरा 12वीं तक पढ़ा है और रमनदीप सिंह (21) निवासी फतेहगढ़ कुराली का रहने वाला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें