फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंवर के करीबी कांग्रेसी नेता ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Sun, 18 Dec 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इंद्री
विज्ञापन
Congress Leader Suicide
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता अमीचंद कांबोज ने दोपहर करीब दो बजे मानसिक तनाव के चलते देसी कट्टे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद डीएसपी कुशलपाल मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची व साक्ष्य जुटाए। हादसे की सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

 
बता दें कि वे पिछले काफी समय से राजनीति में सक्रिय थे। पुलिस के अनुसार, अमीचंद कांबोज अपने कांबोज एक्सपोर्ट फार्म पर बने एक कमरे में चारपाई पर बैठे थे। तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी, आसपास के लोगों ने कमरे में आकर देखा तो अमीचंद चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़े थे। उसके पास ही देसी कट्टा भी मिला है, जिससे गोली चली है। गोली कांबोज के सिर में निकलकर कमरे की छत पर टकराई अमीचंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अशोक तंवर ने दोबारा थमाया था हाथ

Congress Leader Suicide
पुलिस अधिकारी प्रेमचंद ने बताया कि अमीचंद ने मानसिक तनाव चलते देसी कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अमीचंद पीछे दो बेटियों और एक बेटे व पत्नी को छोड़ गए हैं। हालांकि, सुसाइड के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। 

अशोक तंवर ने दोबारा थमाया था हाथ
अमीचंद कांबोज कांग्रेस पार्टी के नेता थे और उनके निवास पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी आए थे। अमीचंद कांबोज ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2005 में कांग्रेस से की थी। अमीचंद ने पिछले विधानसभा चुनाव में आजाद उम्मीदवार के रूप में अपनी उम्मीदवारी पेश की थी।

इससे पहले, वह कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे, लेकिन उन्होंने 2014 में आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ा। इस पर कांग्रेस ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। उसके बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने उनको दोबारा सोनिया गांधी के जन्मदिन पर ज्वाइन कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें