फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्कोथेक के बाहर नशे में छात्रों का हंगामा

Thu, 07 Aug 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत होकर एसडी कालेज के छात्रों ने सेक्टर 9 स्थित अल्फा क्यू डिस्कोथेक के बाहर बुधवार दोपहर जमकर हंगामा किया। करीब नौ सौ से ज्यादा छात्र एक पार्टी के लिए डिस्कोथेक पहुंचे थे, जिनमें से पांच सौ से ज्यादा छात्रों को एंट्री दी गई और बाकी बाहर रह गए। इसी बात पर छात्र बाउंसरों से उलझ गए। मारपीट कर भाग रहे एक छात्र को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन


अल्फा क्यू में बुधवार को छात्र रमनदीप सिंह ने पार्टी का आयोजन किया था। रमनदीप मूलरूप से कुरुक्षेत्र सेक्टर 13 के अर्बन स्टेट के मकान नं 146 निवासी है। बड़ी संख्या में एसडी कालेज के छात्र इस पार्टी में हिस्सा लेने पहुंच गए। डिस्कोथेक एंट्री रजिस्टर के मुताबिक 508 छात्रों को एंट्री दे दी गई थी, जबकि 400 से ज्यादा छात्र बाहर खड़े थे।

एंट्री न होने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। बाउंसर के साथ मारपीट होते देख मीडिया फोटग्राफर भी मौके की तस्वीरें लेने लगे। इस पर करीब डेढ़ दर्जन छात्रों ने फोटो जर्नलिस्ट पर हमला बोल दिया। उन्होंने फोटग्राफर से कैमरा छीनने की कोशिश में मारपीट की।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बीट इंचार्ज हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह और कांस्टेबल पवन मौके पर पहुंचे। कांस्टेबल पवन कुमार ने मारपीट करके भाग रहे एक छात्र को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए छात्र की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ सुक्खी के रूप में हुई।

सेक्टर-3 थाना पुलिस ने रमनदीप और सुखजींदर समेत अन्य पर मामला दर्ज किया है। एएसआई बलराम ने मौके पर पहुंचकर कतार में लगे छात्रों को खदेड़कर फोटो जर्नलिस्ट  का सेक्टर 16 जनरल अस्पताल में मेडिकल करवाया।

नियमों की उड़ी धज्जियां
डिस्कोथेक में छात्रों की इतनी बढ़ी पार्टी की पुलिस को कोई पूर्व सूचना डिस्कोथेक या आयोजक की ओर से नहीं दी गई। नियम कहता है कि पार्टी करने से पहले संबंधित थाना को पार्टी के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए।

25 से कम उम्र वालों को शराब की सर्व
नियम के मुताबिक 25 साल से कम उम्र के छात्रों को डिस्कोथेक में शराब सर्व नहीं की जा सकती। मारपीट की घटना के बाद एसआई बलबीर कांडा और एसआई सेवक सिंह डिस्कोथेक में सीसीटीवी फुटेज लेने पहुंचे तो उसमें शराब सर्व होते दिख रही थी। दोनों ने उस फुटेज को इग्नोर किया और सिर्फ बाहर के कैमरे की फुटेज ली।
विज्ञापन


बंद नहीं करवाई पार्टी
एडीशनल एसएचओ सुच्चा सिंह मौके पर पहुंचे मगर उन्होंने न तो पार्टी बंद करवाई और न ही वहां छात्रों शराब सर्व करने से रोका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें