फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली में जा रही 4 गाड़ियां धुंध की वजह से टकराई, 10 लोग हुए घायल

Fri, 04 Jan 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरदासपुर रैली में शामिल होने जा रही चार गाड़ियां घनी धुंध में टकरा गईं। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कस्बा धनौला से एक स्कूल बस में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में गुरदासपुर जा रहे थे। जब यह गाड़ी कस्बा भदौड़ के पास टल्लेवाल से आगे आकर रामगढ़ गांव के पास पहुंची तो पीछे से एक इनोवा कार ने उसे टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


इस घटना के बाद जब वाहन सड़क पर रुकने शुरू हो गए तो एक स्विफ्ट कार दूध वाले टैंकर के पीछे से टकरा गई। राहगीरों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर घनी धुंध होने के कारण यह हादसे हुए। जानी नुकसान का बचाव रहा, लेकिन वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना का पता लगते ही थाना टल्लेवाल के प्रभारी दीवान सिंह मौके पर पहुंचे।

 थाना टल्लेवाल के प्रभारी दीवान चंद ने बताया कि हादसे में रैली में जा रहे जीवन सिंह, राम लाल, गगनदीप सिंह, हरमनदीप सिंह, मंगल देव, अजय, राजकुमार, लवली सभी निवासी धनौला घायल हुए। कार सवारों में गुरतेज सिंह बरनाला और स्वर्णजीत कौर निवासी जलाल घायल हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


मिन्नी बस और कार की टक्कर में 15 लोग घायल   
श्री डेरा बाबा नानक के गांव काहलांवाली के पास गुरुवार देर शाम को एक प्राइवेट मिनी बस और एक आई-20 कार की आमने सामने टक्कर हो गई। इस भिड़ंत से बस सवार, कार चालक और बस चालक समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में से कुछ को श्री डेरा बाबा नानक के सिविल अस्पताल, कलानौर के अस्पताल और ध्यानपुर में दाखिल करवाया गया हैं। 

जानकारी के अनुसार एक मिनी प्राइवेट बस सवारियों को लेकर श्री डेरा बाबा नानक से कलानौर जा रही थी। जब बस काहलांवाली के पेट्रोल पंप से आगे पहुंची तो कलानौर की तरफ से आ रही एक आई-20 कार सीधे बस से टकरा गई। इस टक्कर से बस सड़क की एक साइड पर पलट गई और कार भी सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से जा टकराई। इस भिड़ंत में बस चालक, कार चालक और बस में सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें