फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़-लुधियाना हाईवे पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, 9 गंभीर

Sun, 29 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एक्सीडेंट में घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खरड़-लुधियाना हाईवे पर इनोवा और जाइलो में हुई भीषण टक्कर में 4 महिलाएं और एक बच्ची समेत 9 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन वहां से सभी को जीएमएसएच 16 भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लुधियाना का एक परिवार पंचकूला में किसी रिश्तेदार की रस्म पगड़ी में शामिल होने आ रहा था। जैसे ही खरड़- लुधियाना हाईवे पर स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार आ रही जाइलो से आमने -सामने की टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद आसपास के लोगों ने अपनी गाड़ियों में सभी घायलों को खरड़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों में हरीश (43) , कुलदीप (23), किरन कुमार (38),  जसपाल (57), करमावती (60), कैलाशो देवी (45), वंदना (32), पूजा (32) और साक्षी (7) शामिल हैं।

घायल किरन कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। वे सभी इनोवा में बैठे थे और रस्म पगड़ी में शामिल होने पंचकूला जा रहे थे। घायलों का आरोप है कि खरड़ सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा भी नहीं दी और लहूलुहान हालत में ही जीएमएसएच 16 अस्पताल भेज दिया। वहीं, जीएमएसएच 16 अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात  डाक्टरों का कहना है कि इससे पहले भी इसी तरह घायल यहां रेफर हो कर आए हैं। इस बारे में वे अपने सीनियर डाक्टरों को बताएंगे। खरड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें