फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कालेज निदेशक ने बेहोश कर मेरा रेप किया'

Mon, 16 Jun 2014 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक प्रापर्टी डीलर की पत्नी की शिकायत पर एक कालेज के निदेशक के खिलाफ रविवार को रेप का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मोहाली निवासी पीड़ित ने बताया कि वह पोस्ट ग्रेजएट है और नौकरी के लिए एक कालेज के निदेशक के पास गई थी। महिला ने बताया कि मोहाली में 3बी2 में आरोपी का कालेज है। आरोप है कि 11 जून को उसने उसे मोहाली के सेक्टर-51 में एक घर में बुलाया। इस दौरान उसने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर उसे पिलाई।

इसके बाद उसने बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया। घटना के बाद महिला अपने घर आ गई। लोक-लाज के डर से उसने पति को पहले इस घटना की जानकारी नहीं दी। लेकिन, 14 जून को उसने इस घटना की जानकारी पति को दे ही दी। पीड़ित का पति चंडीगढ़ में प्रापर्टी डीलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी साउथ एसएस मलिक का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी निदेशक जेएस सिद्धू के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें