फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी कोच ने नेशनल वेटलिफ्टर को फिर दी हत्या की धमकी, समझौते से इनकार पर पीटा भी

Thu, 30 May 2019 12:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नेशनल वेट लिफ्टर से दुष्कर्म के आरोपी रोहतक के कोच ने भोपाल में पेशी के बाद कोर्ट के बाहर समझौते का दबाव बना जान से मारने की धमकी दी। इनकार करने पर आरोपी कोच ने भोपाल की रहने वाली खिलाड़ी को पीट दिया।

विज्ञापन


भोपाल के महाराणा प्रताप नगर थाने में पीड़ित की शिकायत पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भोपाल की रहने वाली नेशनल वेट लिफ्टर ने 4 जून 2018 को रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत देकर राजीव गांधी स्टेडियम में तैनात सोनीपत के जुआ महारा गांव निवासी कोच भगत सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


वेट लिफ्टर का आरोप था कि वह रोहतक में खेलों में भाग लेने आई थी, उसी दौरान आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर उससे रोहतक और हरिद्वार में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया था।

पुलिस ने आरोपी को सुनारिया जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद भगत सिंह, उसकी बहन राजबाला और साथी बिजेंद्र ने समझौते का दबाव बनाया और फैसला न करने पर पीड़ित खिलाड़ी को जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में भोपाल के गोविंदपुरा थाने पर केस दर्ज है। पीड़ित खिलाड़ी के अनुसार इस मामले में 10 मई को कोर्ट में सुनवाई थी। 

पेशी के बाद कोर्ट के बाहर आरोपी कोच भगत सिंह ने उस पर फैसले का दबाव बनाया। केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। मामले में 15 जुलाई को पेशी है।

पीड़ित खिलाड़ी ने आशंका जताई है कि आरोपी साथियों के साथ उसकी हत्या करवा सकता है। आरोपी ने मंगलवार रात भी दो बार उसके नंबर पर कॉल की और फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने एसपी से गवाही के लिए सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें