फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: सहपाठी और उसके भाई ने छात्र की पीठ में मारा चाकू, घायल होकर गिर पड़ा, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

Fri, 25 Mar 2022 12:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में वीडियो भी सामने आया है जिसमें छात्रों का आपस में झगड़ा हो रहा है।  
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में शुक्रवार सुबह अशोक नगर में सरकारी स्कूल के पास शुक्रवार सुबह छात्रों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि एक छात्र को उसके सहपाठी और भाई ने पीठ में चाकू मार दिया। पीठ में चाकू लगने से छात्र नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को आसपास के लोगों ने अस्पताल में दाखिल करवाया है। यहां घायल छात्र का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


 मामले के मुताबिक शहर के अशोक नगर निवासी 14 वर्षीय रोहन जो कि अशोक नगर में स्थित सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार सुबह वह स्कूल जा रहा था, इस दौरान उसके सहपाठी भी साथ थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान रोहन ने अपने दोस्त को मजाक में मुक्का मार दिया, जिससे दोनों में झगड़ा हो गया। छात्र ने अपने भाई को फोन करके बुला दिया।

इस दौरान सहपाठी और उसका भाई पीछे से आए और रोहन के पीठ में चाकू घोंप दिया, जिससे रोहन घायल होकर वहीं पर गिर गया। रोहन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान हमला करने वाला छात्र और उसका भाई मौके से फरार हो गया, घायल को आसपास के लोगों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में वीडियो भी सामने आया है जिसमें छात्रों का आपस में झगड़ा हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें