हल्लोमाजरा स्थित मकान में बुधवार दोपहर दसवीं की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा की पहचान सुमित्रा के रूप में हुई है। वह हल्लोमाजरा गवर्नमेंट स्कूल में दसवीं का छात्रा थी। पुलिस ने अनुसार दोपहर में वह घर में अकेली थी। जब परिजन काम से लौटकर आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
कई बार बुलाने के बाद उन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर छात्रा बेहोश पड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीसीआर की मदद से जीएमसीएच-32 लेकर गए।
वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस की प्राथमिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच जारी है।