फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी के पूर्व निदेशक व 12 पर आरोप तय

Fri, 07 Mar 2014 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पैरामिलेट्री फोर्स में एएसआई के पद के लिए लिखित परीक्षा में गड़बड़ी करने के मामले में सीबीआई जज विमल कुमार की अदालत ने वीरवार को एसएससी के पूर्व निदेशक नवीन सहगल समेत 12 लोगों पर आरोप तय किए।
विज्ञापन


सभी पर लिखित परीक्षा में जालसाजी, धोखाधड़ी व अनियमितता बरतने का आरोप हैं।

अदालत ने पूर्व निदेशक नवीन सहगल, सतीश कुमार, दुश्यंत कुमार, प्रीतम सिंह, दीपक दहिया, राकेश शर्मा, दिनेश कुमार, सुबोध गौड़, दीपक संधू, हरगोबिंद, चित्रा वसु और संदीप आरोपी हैं।

मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी सुबोध गौड़ अदालत में पेश नहीं हुए। अगली सुनवाई 21 अप्रैल को होगी। सीबीआई को 2011 में शिकायत मिली थी कि पैरामिलेट्री फोर्स में एएसआई पद के लिए हुई लिखित परीक्षा में गड़बड़िया हुई है।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि अंबाला स्थित परीक्षा केंद्र के कमरे में बैठे नौ आवेदक अव्वल आए थे। सीबीआई ने अव्वल आने वाले उम्मीदवारों के भिवानी स्थित घर में छापे मारे तो संदिग्ध कागजात मिले थे।

सीबीआई को जांच में पता चला कि एसएससी के कई कर्मचारी गड़बड़ी में शामिल थे।

वहीं, परीक्षा में उत्तीर्ण न होने वाले दो कैंडीडेट ने भी सीबीआई में शिकायत की थी। इसके बाद मामला दर्ज किया था। पिछली सुनवाई पर सौरभ कांत और राजपाल सरकारी गवाह बन गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें