फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SHO ने मुझे जबरन खींचकर कार में बिठा लिया और फिर मेरे साथ...रेप केस दर्ज

Mon, 12 Feb 2018 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
rape case - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
50 साल की एक महिला ने चंडीगढ़ पुलिस थाने में मोहाली पुलिस के एक एसएचओ के खिलाफ दुराचार की शिकायत दर्ज कराई है। चंडीगढ़ पुलिस ने रविवार को महिला का मेडिकल करवाया और थाना-31 में दुराचार का केस दर्ज कर लिया। एसएचओ पर दुराचार सहित कई अन्य धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इलाज के लिए चंडीगढ़ आई महिला ने एसएचओ के खिलाफ लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने सेक्टर-46, 47 की डिवाइडिंग रोड के पास कार में उससे दुराचार किया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह बीते शनिवार को जीएमसीएच-32 में इलाज के लिए आई थी। इलाज के बाद वह लौट रही थी।

रात करीब 9:30 बजे सेक्टर-46, 47 की डिवाइडिंग रोड के पास पहुंची तो मोहाली थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने उसे जबरन कार में खींच लिया और दुराचार किया। जब महिला उसके चंगुल से निकली तो थाना-49 पहुंची। वहां उसने अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराया।
विज्ञापन


जब पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो यह मामला सेक्टर- 31 थाने के अंतर्गत मिला। सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने यह मामला सेक्टर-31 थाने की पुलिस को सौंप दिया। वहीं, सेक्टर-31 थाना प्रभारी गुरजीत कौर ने बताया कि दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित अस्पताल में मनोविज्ञान विभाग में उपचाराधीन है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला से दुराचार का एक अन्य मामला मोहाली में दर्ज है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। उधर, इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है।

उन्होंने बताया कि महिला पर मोहाली के फेज-11 थाने में मारपीट का केस दर्ज है। इस मामले में महिला की गिरफ्तारी की गई थी। उसके बाद महिला जमानत पर छूट गई थी। महिला रंजिशन उनके ऊपर मामला दर्ज करवा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें