फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किया ऐसा काम, कांस्टेबल ने बीच सड़क जड़ दिया थप्पड़, केस और सस्पेंड

Mon, 11 Sep 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांस्टेबल ने बीच सड़क जड़ दिया थप्पड़
विज्ञापन
युवक ने ऐसा काम किया कि बाइक पर जा रहा कांस्टेबल रुक गया और उसने उसे थप्पड़ जड़ दिया। युवक ने शिकायत की और कांस्टेबल सस्पेंड हो गया। मामला चंडीगढ़ का है। युवक की गलती इतनी थी कि वह कांस्टेबल ड्राइव करते हुए फोन पर बात कर रहा था और युवक ने उसे ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ा दिया। लेकिन ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले पुलिस कांस्टेबल को नसीहत देने वाले को थप्पड़ जड़ना भारी पड़ गया।
विज्ञापन


पीड़ित का इस पूरे वाकये को लेकर बनाया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने चंडीगढ़ पुलिस के ट्विटर अकाउंट में इसे अपलोड कर यूटी पुलिस से जवाब मांग डाला। कांसल निवासी सुमित ने इसकी शिकायत एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी को दी। एसएसपी शशांक आनंद ने शिकायत मिलने के बाद हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन पर बात करने के तहत चालान काट दिया। साथ ही हेड कांस्टेबल का तीन महीने के लिए लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है।

कांसल निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार एक्टिवा से सेक्टर-9 से सेक्टर-42 की ओर जा रहा था। सेक्टर-36/37 की विभाजित सड़क पर चलती बाइक पर हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था। इतने में पीछे से एक्टिवा पर सुमित आया। सुमित ने हेड कांस्टेबल की विडियो बनानी शुरू की और हेड कांस्टेबल से खुद पुलिस कर्मचारी होकर ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए चलती बाइक पर फोन पर बात करने का कारण पूछा।
विज्ञापन


इस पर हेड कांस्टेबल ने फोन काट दिया और बाइक रोकी। इसके बाद हेड कांस्टेबल ने सुमित को जोर से थप्पड़ जड़ दिया। इस पर सुमित एक्टिवा लेकर वहां से चला गया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत एसएसपी को दी। इससे पहले विडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो चुकी थी। पुलिसकर्मी से इस बर्ताव पर सभी ने पुलिस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कई नेताओं तक ने यूटी पुलिस के आलाधिकारियों से इसकी जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसएसपी शशांक आनंद ने आरोपी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन पर उसका चालान कर उसका ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें