फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं तक पढ़ा युवक करता था झपटमारी और वाहनों की चोरी, पुलिस ने पकड़ा तो बताई ये वजह

Fri, 20 Nov 2020 05:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बीच में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो नशा पूरा करने के लिए चेन झपटमारी और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल समेत दो सोने की चेन बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर-40/सी निवासी कमल वर्मा (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


 शुक्रवार आरोपी को जिला अदालत के समक्ष पेशकर तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया है। सेक्टर-37 निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनूप शर्मा (48) बीते सात अगस्त की सुबह पार्क में सैर करने निकले थे। घर वापस लौटने के दौरान सेक्टर-37 स्थित मकान नंबर (462) के पास पहुंचे तो पीछे से दौड़ता हुआ एक युवक उनके गले से करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन झपटकर दूसरे साथी संग काले रंग की बाइक पर फरार हो गया था।

वहीं 28 सितंबर को सेक्टर-38/ए निवासी मुनीश जग्गी (52) घर के बाहर टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनकी सोने की चेन झपट ली थी। इसके अलावा 25 सितंबर को पुलिस को दी शिकायत ने सेक्टर-40/ए निवासी सुखप्रीत कुमार ने बताया था कि किसी घर के पास से उनकी यामाहा मोटरसाइकिल (एचआर-33बी 7308) चोरी हो गई थी।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर सेक्टर-39 थाना प्रभारी अमनजोत सिंह की अगुवाई में टीम गठित कर एएसआई महाबीर सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया। जिसके बाद टीम को गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी सेक्टर-40 स्थित मकान नंबर 633 के सामने पार्किंग एरिया में खड़ी चोरी की मोटरसाइकिल को लेने आ रहा है। सूचना पर टीम ने सेक्टर-39/40 लाइट प्वाइंट पर नाका लगाकर उक्त आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोटरसाइकिल के अलावा दो सोने की चेन भी बरामद की। 

मटौर समेत चंडीगढ़ के थानों में तीन मामला दर्ज
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ सेक्टर-36, 34 और मोहाली के मटौर थाने में चोरी का एक-एक मामला दर्ज है। आरोपी नशे का आदी है और लत को पूरा करने के लिए साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। तीन के रिमांड के दौरान पुलिस अब आरोपी के साथी के बारे में पता करने में जुटी हुई है। आरोपी कमल 12वीं तक पढ़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें