फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में बैंक में सेंधमारी: चोरों ने एक्सिस बैंक की शाखा को बनाया निशाना, 38 लाख की नकदी की साफ

Thu, 29 Sep 2022 06:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

एसपी (जांच) हरविंदर सिंह, डीएसपी सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी खराब होने के चलते बैंक के हेड आफिस से सीसीटीवी फुटेज मंगवाई जा रही है, जिसमें चोरों के बारे में खुलासा होगा। फिलहाल डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
दीवार तोड़कर चोरी को दिया गया अंजाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला में गांव भवानीपुर स्थित एक्सिस बैंक की ब्रांच में बुधवार देर रात चोरों ने बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर 38 लाख रुपये की नकदी साफ कर दी। चोर खेतों के रास्ते एक बाइक रिपेयर की दुकान में सेंधमारी करते हुए बैंक के अंदर दाखिल हुए और बैंक में रखी तिजोरी को कटर से काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसकी पुष्टि एसपी (जांच) हरविंदर सिंह ने की है।

विज्ञापन

 
ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि चोरों ने बैंक की इमारत के पीछे के खेतों से रास्ता बनाते हुए बैंक के बिल्कुल साथ सटी मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान से दाखिल होकर बैंक के छत में सेंधमारी करके बैंक के अंदर दाखिल होकर इस घटना को अंजाम दिया है। 

बैंक से तकरीबन 38 लाख की रकम चुराई गई है। एसपी (जांच) हरविंदर सिंह, डीएसपी सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी खराब होने के चलते बैंक के हेड आफिस से सीसीटीवी फुटेज मंगवाई जा रही है, जिसमें चोरों के बारे में खुलासा होगा। फिलहाल डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें