फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में सुरक्षाकर्मी की पीट-पीट कर हत्या, नकदी भी लूटी...सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू

Sun, 03 Feb 2019 09:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फगवाड़ा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फगवाड़ा जीटी रोड पर कपूरथला और जालंधर जिले की सीमा पर एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार आधी रात के बाद घुसे पांच बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी को दबोच लिया। बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और पीट-पीट कर हत्या करने के बाद नकदी लेकर फरार हो गए। रेस्टोरेंट से कुछ ही दूरी पर जालंधर पुलिस की परागपुर चौकी है। मौके पर पहुंची परागपुर पुलिस ने घटनास्थल फगवाड़ा पुलिस के अधीन बताया। 

विज्ञापन


इसके बाद फगवाड़ा थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी मनदीप सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। थाना सदर पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। मृतक सिक्योरिटी गार्ड की पहचान अवतार सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी कुकड़ पिंड जिला जालंधर के रुप में हुई। अवतार चार साल पहले सिक्योरिटी एजेंसी की मार्फत राधे राधे रेस्टोरेंट में काम पर लगा था। 

मैनेजर शशि ने बताया कि वह रात 12 बजे के बाद रेस्टोरेंट बंद कर गए थे। रात को करीब 12.45 बजे चार पांच युवक लूटपाट के इरादे से अंदर घुसे और उस आफिस की ओर बढ़े जहां कैश रखा था। यह देख कर खाना खा रहे सिक्योरिटी गार्ड अवतार ने रोकने की कोशिश की। इस पर लुटेरों ने अपने मफलर से अवतार के हाथ-पैर बांध दिए। लुटेरे ने मौके पर मौजूद दूसरे युवक संदीप को भगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह डर के मारे एक मेज के नीचे छिप गया। लुटेरे ने अवतार के सिर पर वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। लुटेरे जाते जाते गल्ले से करीब 12 हजार रुपये ले गए। बाद में संदीप ने सुपरवाइजर व अन्य को सूचना दी, जिसके बाद उनको पता चला। जिसके बाद जालंधर पुलिस को सूचित किया। उन्होंने एरिया फगवाड़ा में  होने के कारण वहां की पुलिस को सूचना दी। 

लूट और निजी रंजिश के बीच उलझी पुलिस की जांच
पहले नजर में मामला लूट का लगता है। साथ ही आशंका है कि मामला निजी रंजिश का हो सकता है। जांच का विषय है कि आखिर क्यों अवतार ही उनका निशाना रहा जबकि वहां पर दूसरा मुलाजिम संदीप भी तो मौके पर ही था, जिसने न तो विरोध किया और उल्टे लुटेरे ने उसको भाग जाने को कहा। लगता निशाना अवतार था पर पुलिस जांच को भटकाने के लिए लूट का ड्रामा रचा गया हो सकता है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिव कंवल सिंह पुलिस टीम सहित जांच में जुट गए है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें