मृतक सुशील कुमार की ओर से लिखे सुसाइड नोट को पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया है। इसमें लिखा है ‘मैं सुशील कुमार मरने से पहले एसएसपी लुधियाना को लिख रहा हूं कि हमें मरने के लिए मजबूर करने वाले मकान मालिक डिंपल कपूर, उसका बेटा मवनीश कपूर, लड़की आइना और अलीशा है। डिंपल कपूर की सास भी उन्हें आकर गालियां देती हैं। हमने अदालत से स्टे ऑर्डर भी ले रखा है।
फिर भी हमें मारा पीटा गया। हमने सात नंबर डिविजन पुलिस को शिकायत भी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। हमारे मरने के बाद घर का सारा सामान हमारी बेटी को दे दिया जाए और हमारी चिताओं को मुखाग्नि बेटी दे। इस मामले में डिंपल का जीजा पवन कुमार भी जिम्मेदार है।’
पुलिस ने मृतक दंपति की बेटी के बयान और मौके पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर मकान मालिक सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जहां तक पुलिस द्वारा अस्पताल नहीं पहुंचाने की बात है, वो गलत है। -राजेश ठाकुर, एसएचओ डिविजन 7