फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीली बत्ती वाली कार में आए, आंख में मिर्च डालकर किया ये काम

Wed, 22 Mar 2017 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
नीली बत्ती वाली कार - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अगर नीली बत्ती की कार आप के पास रुकती है, तो जरुरी नहीं कि गाड़ी में अधिकारी ही हो। ऐसा मानना आपके लिए घातक हो सकता है। ताजा घटना ने इस पर मुहर लगा दी है। मामला पटियाला का है, समाना-चीका रोड पर मंगलवार देर रात एक नीली बत्ती लगी गाड़ी में सवार लुटेरे हथियारों के बल पर कपड़ा व्यापारी से कपड़े, नगदी व कार लूट कर फरार हो गए। फरार होने से पहले लुटेरों ने कपडे़ के थोक व्यापारी के मुलाजिम की आंखों में मिर्च डाल दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर डीएसपी कृष्ण कुमार पैंथे, थाना सदर इंचार्ज हरविंदर सिंह खहिरा, सीआईए स्टाफ प्रमुख सुभाष चंद व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और लुटेरों को काबू करने के लिए जिले भर में रेड अलर्ट जारी करते हुए नाकाबंदी कर दी गई। समाना के रहने वाले कपड़ा व्यापारी मोती लाल ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को हरियाणा के कस्बा चीका में थोक कपड़ा बेचने जाते हैं और वह अपने मुलाजिम राजकुमार समेत चीका की कपड़ा मार्केट में कपड़ा बेचने के बाद रात को समाना लौट रहे थे। गांव बीबीपुर के नजदीक एक नीली बत्ती लगी गाड़ी में सवार तीन व्यक्तियों उनकी डिजायर कार के सामने लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन

क्राइम की मास्टर प्लानिंग

नीली बत्ती वाली कार - फोटो : demo pic
आरोपियों ने कपड़ा व्यापारी को कहा कि आप अपनी कार के साथ पीछे एक व्यक्ति को मार आए हो। उन्होंने कपड़ा व्यापारी को उनकी गाड़ी में बैठने के लिए कहा। क जब वह अपनी कार से बाहर निकला, तो एक ने रिवाल्वर तान कर उससे कार की चाबी छीन कर गाड़ी में पड़ा कपड़ा, 55 हजार रुपये और डिजायर कार लेकर समाना की साइड फरार हो गए। जाते समय आरोपी उसके मुलाजिम राजकुमार की आंखों में लाल मिर्च डाल गए। 

डीएसपी कृष्ण कुमार पैंथे ने बताया कि तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जिले भर के थानों व चौकियों को नाकाबंदी करने की हिदायत दी गई है। नाकों पर वाहनों की जांच की जा रही है। घरों व दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि लुटेरों की पहचान करके उनको तुरंत गिरफ्तार किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें