दिल्ली के संगम विहार इलाके में बुधवार को एक 19 वर्षीय महिला पर तेजाब फेंक कर उसे घायल करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दक्षिणी दिल्ली में हुई इस घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि आरोपी का कहना है कि वो लड़की के साथ रिलेशशिप में था।
आरोपी का कहना है कि उसे जैसे ही पता चला कि लड़की की शादी कहीं और हो रही है उसने बदला लेने के लिए उस पर तेजाब से हमला कर दिया।
दिक्षण-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि पीड़ित लड़की को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। उसके जल्द ही सामान्य होने की संभावना है।