घायल महिला ने बताया कि बदमाशों ने उसके घर से 50 हजार रुपये की नगदी और सोने का टीका, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की सिंगार पट्टी, ढाई तोले सोने का कड़ा, घड़ी सहित करीब 150 चांदी के सिक्के लूट लिया।
देर रात करीब 3 बजे पड़ोसी महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके घर पहुंचा। तब तक बदमाश भाग चुके थे। पड़ोसी ने महिला को उपचार के लिए अपने घर लेकर गया और उसके पति को सूचना दी फिर वह वापस आया और महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
30 से 35 की उम्र के बीच हैं दोनों बदमाश
घायल महिला ने बताया कि दोनों बदमाशों की उम्र 30 से 35 वर्ष के करीब थी। महिला ने बदमाशों का हुलिया और कपड़ों की पहचान भी बताई है। एक बदमाश ने कानों में बाली भी पहन रखी थी।
अज्ञात लुटेरों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
खरक पुलिस चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि घायल महिला के बयान दर्ज कर दोनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घर के अंदर घुसकर महिला को बंधक बना लूटपाट करने व उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।