फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: रात में घर से निकला युवक, सुबह मिली लाश, प्रेमिका समेत तीन के खिलाफ FIR

Fri, 12 May 2023 06:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने थाना ममदोट के समक्ष शव रखकर धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़की समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना ममदोट के प्रभारी जजपाल सिंह ने कहा कि बूड़ सिंह के बयान पर प्रेमिका, उसके पिता और मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और थाना के समक्ष धरने पर बैठा परिवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में एक नौजवान का शव माइनर से मिला था। अब पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। नौजवान गुरप्रीत सिंह का शव गांव मल्ला रहीमेके से गुजरने वाली माइनर से मिला था। शव पर चोट के निशान थे। मृतक के परिजनों ने ममदोट थाने के सामने धरना दिया तो पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत का किसी लड़की संग प्रेम-प्रसंग था। 

विज्ञापन


मृतक के पिता बूड़ सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बेटे गुरप्रीत के साथ मारपीट के सबूत मिले हैं। उनके बेटे का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। उनका बेटा नौ मई की रात को बाइक लेकर गांव छांगा खुर्द गया था। लड़की भी इसी गांव की रहने वाली है। रात को घर नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश की गई। 10 मई को उसका शव माइनर के पास से मिला। उसके शव पर चोट के निशान थे। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ तो भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही थी। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने थाना ममदोट के समक्ष शव रखकर धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़की समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना ममदोट के प्रभारी जजपाल सिंह ने कहा कि बूड़ सिंह के बयान पर प्रेमिका, उसके पिता और मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें