फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : तीन साल से अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था पिता, तंग आकर युवती ने मां को बताई पूरी वारदात

Thu, 18 Mar 2021 11:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव निवासी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ तीन वर्ष तक दुष्कर्म किया। पिता की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने अपनी माता को बताया। इसके बाद अपनी माता के साथ सदर थाना पहुंच उसने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2018 को उसकी माता दुकान पर गई थी और भाई खेत गया था। उस दौरान उसके पिता ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार रात भी उसके भाई खेत गए थे और माता अन्य कमरे में थी। उस दौरान उसके पिता ने उससे दुष्कर्म किया। इस बारे उसने माता को बताया, जिसके बाद वह माता के साथ थाने पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

नाबालिग से भाई के दोस्त ने नहीं किया था दुष्कर्म, भाई से ही थे पीड़िता के संबंध
उधर, जिले में ही एक अविवाहित नाबालिग द्वारा बेटे को जन्म देने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की माता के द्वारा दर्ज केस में उसके बेटे के दोस्त पर आरोप लगाया गया था। पुलिस के अनुसार यह मामला झूठा निकला है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का उसके बालिग भाई से ही करीब तीन वर्ष से संबंध थे। हालांकि इस बारे में पुलिस और कुछ भी नहीं बता रही। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नाबालिग की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके बेटे के दोस्त ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया था। वह उनकी गैर मौजूदगी में घर आता था। पीड़िता की माता का आरोप था कि आरोपी उसकी बेटी से करीब दो वर्ष से संबंध बना रहा था। इस बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी देता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें