फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में बड़ी वारदात : वॉलीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या, शव घर की दहलीज पर फेंका

Thu, 18 Mar 2021 10:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थर्मल/पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
वॉलीबाल खिलाड़ी अमन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत जिले के वैसर गांव में वॉलीबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी की हत्या कर शव घर की दहलीज पर फेंक दिया। परिजनों ने मृतक के दोस्त दो सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों भाई भाग गए। पुलिस ने परिजनों के बयान पर दोनों सगे भाइयों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव वैसर निवासी अमन (23) राष्ट्रीय स्तर का वॉलीबाल खिलाड़ी था। बुधवार शाम 6:00 बजे वह अपनी मां को मतलौडा जाने की बात कहकर बाइक पर निकला था। रात 10 बजे तक घर नहीं आया तो पिता प्रवेश ने उसके नंबर पर कॉल किया लेकिन फोन बंद मिला। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन रात 2:00 बजे तक कुछ पता नहीं लगा तो परिजन घर लौट आए। 

रात 3:00 बजे घर का गेट खटखटाने की आवाज सुनकर अमन के दादा रणधीर ने गेट खोला। दादा रणधीर के मुताबिक घर की दहलीज पर अमन बेसुध पड़ा था और मतलौडा निवासी विक्की और उसका भाई पवन भाग रहे थे। उनका पीछा किया तो दोनों हाथ नहीं आए। अमन को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


अमन की बाइक पर लेकर आए, नीला पड़ा था शरीर
परिजनों ने बताया कि अमन के शव को विक्की और पवन उसी की बाइक पर लेकर आए थे। दोनों ने दरवाजे के सामने बाइक खड़ी और शव को फेंक दरवाजा खटखटाया। अमन के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। उसका पूरा शरीर नीला पड़ा था। अमन के पिता प्रवेश पेशे से किसान हैं। एमएससी पास करने के बाद परिजनों को आस जगी थी कि वॉलीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी अमन की नौकरी लगने से अब परिवार को सहारा मिलेगा। उसने हाल ही में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।

परिजनों के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उन पर कार्रवाई की जाएगी। - मंजीत सिंह, प्रभारी मतलौडा थाना पुलिस।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें