फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: एएसआई ने मांगे शराब की बोतल के पैसे, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने गिरफ्तार किया

Fri, 16 Dec 2022 01:46 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

डीएसपी प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि वह किसी सरकारी काम के सिलसिले में खासा चौक में मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली घरिंडा थाने में तैनात वायरलेस ऑपरेटर धनवंत सिंह एक परिवार से किसी काम के बदले शराब की बोतल के पैसों की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर जिले के घरिंडा थाने में तैनात वायरलेस ऑपरेटर एएसआई धनवंत सिंह को एक परिवार से शराब की बोतल के लिए पैसे मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले बच्चीविंड चौकी प्रभारी भगवान सिंह को एक परिवार पर नशे के आरोप में केस दर्ज करने की धमकी देकर रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई और जांच डीएसपी प्रवेश चोपड़ा कर रहे हैं। डीएसपी ने गुरुवार को उक्त दोनों मामलों के आरोपियों को अदालत में पेश किया।

विज्ञापन


डीएसपी प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि वह किसी सरकारी काम के सिलसिले में खासा चौक में मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली घरिंडा थाने में तैनात वायरलेस ऑपरेटर धनवंत सिंह एक परिवार से किसी काम के बदले शराब की बोतल के पैसों की मांग कर रहा है। उन्हें यह भी पता चला कि उक्त वायरलेस ऑपरेटर का पैसे मांगने का एक वीडियो भी वायरल है तो उन्होंने तुरंत आरोपी एएसआई के खिलाफ 7 पीसी एक्ट (संशोधित एक्ट) 2018 के तहत पर्चा दर्ज करवा दिया। 

गौर हो कि इससे पहले 12 दिसंबर को लोपोके थाने की पुलिस ने अपनी ही पुलिस चौकी बच्चीविंड के प्रभारी एएसआई भगवान सिंह को 7 पीसी एक्ट में केस दर्ज किया था। एएसआई पर आरोपी था कि एक परिवार से नशे का केस दर्ज करने की धमकी देकर 35 हजार रुपये की मांग की। इसका करीब दो मिनट और छह सेकेंड का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें